कब थमेगी दरिंदगी की रफ्तार? चलती बस में कंडक्टर ने महिला संग किया बलात्कार

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 12:34 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती के बावजूद बलात्कारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में दामिनी के साथ चलती बस में हुए गैंगरेप को दुनिया भूली नहीं थी कि मथुरा में भी चलती बस में बलात्कार की घटना को कंडक्टर ने महिला यात्री के संग अंजाम अंजाम दिया है।

बता दें कि घटना मथुरा के थाना मांट इलाके मे यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाज़ा के पास की है। जहां महिला से चलती डबल डेकर बस AR 01 L 1052 में बलात्कार हुआ। इसकी सूचना महिला ने खुद डायल- 112 पर पुलिस को दी। महिला ने बताया कि सुबह 5 बजे के आसपास कंडक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। महिला दिल्ली से लखनऊ जा रही थी दिल्ली। वहीं पुलिस आरोपी कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Moulshree Tripathi