जब कल्याण सिंह को पार्टी से निकाला गया था उस समय वक्त कहां थे BJP नेताः सपा

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 09:43 AM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि नहीं देने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के हमले के जवाब में सपा ने बुधवार को कहा कि जब सिंह को भाजपा में दरकिनार कर बर्खास्त किया गया था तो इसी पार्टी ने उनका साथ दिया था।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, ‘‘मार्केटिंग इवेंट में भाजपा को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कंपनी होना चाहिए। यह भाजपा ही थी जिसने कल्याण सिंह को दरकिनार कर उन्हें बर्खास्त कर दिया था। उस समय समाजवादी पार्टी ने उनकी मदद कर उन्हें उचित सम्मान दिया था।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उस समय कहां थे, जब कल्याण सिंह को पार्टी ने बर्खास्त किया था। भदौरिया ने कहा कि उन्होंने तब एक शब्द क्यों नहीं बोला, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा इस मामले पर केवल ‘राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम समाजवादी भावनाओं से जुड़े हैं और हम भावनाओं के साथ राजनीति नहीं करते हैं।’’ वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें मंगलवार को उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के भाजपा नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने की वजह मुस्लिम वोट बैंक तो नहीं है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के न आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को उन पर तंज कसते हुये कहा कि कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह में तो उन्होंने ऐसा नही किया।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static