'चाहे जीजा लड़े या दीदी हारेंगे...' केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 12:49 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में परमाणु शक्ति सम्पन्न नहीं होने दिया। बीजेपी के काम का डंका देश दुनिया मे बज रहा। चाहे जीजा लड़े या दीदी लड़े हारेंगे ही। अमेठी और रायबरेली की दोनों सीटें हम ही जीतेंगे।


केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी से ज्यादा कुछ नहीं है। अखिलेश यादव का भ्रष्टाचार और अपराधियों से नाता है। अखिलेश यादव को हार का गहरा घाव लगा है। उन्होंने कहा, विपक्षी जानते है हार सुनिश्चित है फिर भी लकीर पीटने जा रहे। अब तुष्टीकरण की राजनीति का युग खत्म हो गया। भूमाफिया और शराब माफिया सब एक में मिल गए हैं। अखिलेश यादव को सनातन से नफरत है, अब सपा साफ हो जाएगी। सभी 80 की 80 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ेंः आज नोएडा में गृहमंत्री Amit Shah करेंगे जनसभा को संबोधित; सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 800 पुलिसकर्मी होंगे तैनात


डिप्टी सीएम ने दावा किया कि अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर हम जीतेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे जीजा लड़े या दीदी हारेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में बीजेपी के काम का डंका बज रहा है। 52 करोड़ खातों 34 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम 56 इंच के प्रधानमंत्री के प्रयास से पहुंचा है। आज सभी को भाजपा में अपना भविष्य दिख रहा है। पहले चरण की 8 सीट जीतकर सभी चरणों में 80 की 80 सीटें जीतेंगे। केशव मौर्य ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास का नारा दिए तो 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। हम 2022 से तैयारी कर रहे है, 2024 में हम ही जीत हासिल करेंगे।  

Content Editor

Pooja Gill