उत्तर प्रदेश विधानसभा: 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर जीता था चुनाव, जानिए आंकड़े

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 06:01 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का आखिरकार निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। बड़ी जानकारी देते हुए CEC चंद्रा ने बताया कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव प्रक्रिया होगी। 10 फरवरी पहला चरण, 14 फरवरी दूसरा चरण,  20 फरवरी तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, 27 फरवरी पांचवां चरण, 03 फरवरी छठा चरण और 07 मार्च सातवां चरण संपन्न होगा। वहीं, 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। 

 

2017 के विधानसभा चुनाव पर एक नजर एक नजर
2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव पर डालते हैं। तब 17वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं सपा और कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह से फेल हो गया था। NDA गठबंधन बीजेपी प्लस को कुल 325 सीटें हासिल हुई तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 54 सीटें पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही बसपा को 19 सीटें मिली।

UP में इतने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है, जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static