Meerut News: शादी की खुशियों में छाया मातम!  बहन की शादी में डांस करते युवती बेसुध होकर ज़मीन पर गिरी, मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 04:28 PM (IST)

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के माहौल में गानों की धुन पर डांस कर रही एक युवती अचानक बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गई और मौत की नींद सो गई। इस दौरान शादी के घर में मातम पसर गया। खास बात ये रही कि शादी वाले घर में डांस कर रही युवती के गिरकर मौत के आगोश में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल, मेरठ में एक लड़की अपनी बहन की शादी में डांस करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों ने आनन-फानन में लड़की को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शादी के घर में कोहराम मचा हुआ है।
PunjabKesari
डांस कर रही दुल्हन की बहन रिमशा बेसुध होकर गिर पड़ी
गौरतलब है कि मेरठ के अहमद नगर गली नम्बर 2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बारात आनी थी। इस दौरान घर में खुशी का माहौल था और शादी का कार्यक्रम चल रहा था।  इसी के चलते हल्दी का घर में प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान दुल्हन की चचेरी बहन महताब की बेटी रिमशा और पड़ोस की उसकी कुछ सहेलियां गानों पर डांस कर रही थी। एकाएक गानों की धुनों पर डांस कर रही दुल्हन की बहन रिमशा बेसुध होकर गिर पड़ी। साथ डांस कर रही लड़कियों ने रिमशा को उठाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा नहीं उठी तो लड़कियों ने शोर मचा दिया। इस दौरान घर मे चीख पुकार मच गई। इसी दौरान परिवार के लोग रिमशा को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहा चिकित्सक ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। रिमशा की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिवार वालों ने शादी को रोक दिया है।
PunjabKesari
रिमशा के परिवार के लोगों का कहना है कि रिमशा को चक्कर आने की शिकायत थी। अक्सर रिमशा को चक्कर आते थे जिससे वो परेशान थी। उन्होंने बताया कि कल घर में हल्दी का प्रोग्राम था जिसमे रिमशा डांस करते हुए गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static