लखनऊ के अकबर नगर में चला बुलडोजर, भड़के मौलाना ने कहा- मुसलमानों के आंसू पोंछने क्यों नहीं पहुंचे अखिलेश

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 08:40 AM (IST)

बरेलीः ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि लखनऊ में अकबर नगर की बस्ती को 60 साल से ज्यादा समय हो गया है। यहां पर लगभग 1100 घर आबाद थे, मगर प्रदेश सरकार की बुलडोजर नीति ने सब कुछ तबाह कर दिया। गरीब औरतों, बच्चों और बूढ़ों के बिलखते हुए आंसू पर भी सरकार ने रहम नहीं खाया। 

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव में गरीब मुसलमानों ने सपा, कांग्रेस गठबंधन को वोट दिया
उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी सवाल किया कि लोकसभा चुनाव में गरीब मुसलमानों ने सपा, कांग्रेस गठबंधन को वोट दिया, मगर उनके हक में बोलने या कुछ करने से वह क्यों डर रहे हैं। कहा कि सपा मुख्यालय से सिर्फ सात-आठ किलोमीटर दूर अकबर नगर है। एक महीने से चल रही कार्यवाही के बावजूद सपा मुखिया पीड़ितों के आंसू पोंछने अब तक वहां क्यों नहीं पहुंचे।

Adnan Raza Qadri -Official - Alwida Juma Mubarak 🌹 Khandan E Aala Hazrat  Nawase Wa Khalifa Huzoor Amine Shari'At HAZRAT MAULANA ADNAN RAZA SAHAB  BAREILVI.. | Facebook

सरकार बनते ही मुसलमानों का शुरू हुआ उत्पीड़नः अदनान मियां
बरेली: अलीगढ़ में मुस्लिम युवक के साथ माँब लिंचिंग, हिमाचल प्रदेश के नाहन में मुस्लिम व्यापारी की दुकान पर हमला, गुजरात के बड़ोदरा में महिला को फ्लैट आवंटित करने का विरोध जैसी घटनाओं पर नबीरा- ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनते ही मुसलमानों पर हमले बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावी सभाओं में नफरत भरे भाषणों ने सबका साथ,सबका विकास के खोखले नारे को बेनकाब कर दिया। देश की जनता ने भी नफरत फैलाने वालों को उनकी हैसियत दिखा दी। किसी तरह जोड़तोड़ कर मोड़ कर हुकूमत बनाने के बाद देश से वही नफरत का घिनौना खेल शुरू कर दिया गया है। कहा कि मुख्यमंत्री को अलीगढ़ की घटना को गंभीरता से लेने की जरूरत है। क्योंकि इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा है। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आरएसी विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static