विधवा चाची के थे भतीजे के साथ अवैध संबंध और फिर एक दिन...

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 05:31 PM (IST)

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 24 वर्षीय युवक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली। लाश को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। इस हत्या का आरोप मृतक युवक की चाची पर लगा है जो विधवा है। 

जानकारी के अनुसार मामला टडियांवा थाना क्षेत्र के अयारी गांव का है। यहां के निवासी रामकिशोर की संदिग्‍ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्‍या कर दी गई थी। रामकिशोर के परिजनों का कहना है कि विधवा चाची से उसका अवैध संबंध था और शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते शुक्रवार की रात गुस्‍से से भरी चाची कुछ लोगों को साथ लेकर घर में घुस आई और धारदार हथियार से रामकिशोर को मार डाला। फिलहाल आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक के चाचा की शादी के कुछ साल बाद ही मौत हो गई थी। चाची की कोई औलाद नहीं थी। इसी बीच रामकिशोर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। कई बार दोनों के देर रात एक साथ देखा गया था। पुलिस का कहना है कि हत्या अवैध संबंध में की गई है। मामला दर्ज कर ल‍िया गया है। पोस्टमॉर्टम र‍िपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।