जवान बेटी पर बुरी नजर रखता था शराबी पिता, मां को लगी भनक और फिर....

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 11:47 AM (IST)

कौशाम्बी (उप्र): कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी पर बुरी नजर रखने वाले अपने पति की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी सुरेश (40) को उसकी पत्नी सुनीता ने डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी मुताबिक सुनीता ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसका पति शराब का आदी था। वह अपनी वयस्क हो रही बेटी पर बुरी नजर रखता था। इसी बात को लेकर आए दिन उसका सुनीता से झगड़ा होता था। शाम उसकी हरकतों से तंग होकर सुनीता ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे सुरेश की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static