पति की बेवफाई सहन नहीं कर सकी पत्नी, मौत को लगाया गले

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 06:05 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने पति की बेवफाई से हताश हो होकर मौत को गले लगा लिया। दरअसल मृतका को अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसी बात से आहत होकर महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला रूबी (22) जिले के मलावन एटा की रहने वाली है। उसकी शादी एक वर्ष पहले राजनगर लोहामंडी निवासी राहुल से हुई थी। वहीं, शुक्रवार की आधी रात को रूबी के किसी रिश्तेदार ने उसके परिजनों को रूबी की मौत की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रूबी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

मोबाइल पर कई घंटो तक करता था प्रेमिका से बात
रूबी के चाचा सूरजपाल का कहना है कि शादी के बाद पति राहुल कई घंटे मोबाइल पर किसी से बात करता रहता था। इसी के चलते रूबी को राहुल पर शक हुआ। जिसके बाद रूबी ने राहुल का मोबाइल और फेसबुक चेक की। जिसमें उसे राहुल के एक युवती के साथ कुछ अश्लील फोटस मिले। जिसके बाद रूबी ने राहुल की इन हरकतों का विरोध किया लेकिन फिर भी राहुल नहीं सुधरा। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें राहुल ने कहा था कि वह युवती से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बाद भी वह युवती से लगातार बातचीत करता रहा। इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Content Editor

Harman Kaur