दंपत्ति के बीच विवाद के चलते गई पत्नी की जान

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 05:20 PM (IST)

मेरठः अक्सर आपने सूना होगा कि पति-पत्नी में आपसी बात को लेकर झगड़ा चलता रहता है। लेकिन मेरठ में हुई इस वारदात से आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां एक पति-पत्नी के बीच विवाद आटे से शुरू हुआ और पति ने पत्नी को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। वहीं पति इस पूरी घटना के बाद से ही फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

महज आटे को लेकर चला विवाद
जानकारी के मुताबिक थाना देहली गेट क्षेत्र के खैरनगर की रहने वाली महिला की जहर खाने से मौत हो गई। जिस पर मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोनों में आटे को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते पति समीर ने शहज़ादी को ज़हर दे दिया और फरार हो गया।

पति ने पत्नी को दिया जहर
दरअसल शहजादी की शादी 9 सितंबर को समीर से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे। पर बीती रात दोनों में आटे को लेकर विवाद इतना बड़ गया कि समीर ने शहज़ादी को ज़हर दे दिया। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को सुचना दी।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पंचनामा भर कर पुलिस ने थाने में पति समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।