प्रेमी के साथ भागी पत्नी: पति पहुंचा थाने, बोला- मेरी पत्नी ढूंढ दो साहब

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 04:59 PM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक नई नवेली दुल्हन पति को धोखा देकर फरार हो गई। परिजनों की ने दुल्हन की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पति को आशंका है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीड़ित पति ने पत्नी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर युवक की शादी बेला थाने के ग्राम औरो निवासी सुनील की शादी 27 फरवरी को बिहार निवासी सुगंधा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक- ठाक चल रहा था। वहीं होले के त्यौहार पड़ने की वजह से पत्नी- पति के साथ अपनी बहन के यहां आई थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फोन आया फिर पत्नी बोली भतीजे का फोन आया है। फिर उसके साथ घूमने चली गई। उसके बाद वापस नहीं आई।

PunjabKesari

पीड़ित पति ने बताया जब काफी देर तक वापस पत्नी वापस नहीं आई तो घर जाकर देखा कि जेवर और नगदी भी नहीं थे। पति ने पुलिस को बताया भतीजा बन कर उसे एक युवक फोन करता था। उसी के साथ बाजार गई थी। फिर लौट कर नहीं आई। पीड़ित ने  दिबियापुर थाने में तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static