पति को आपत्त‍िजनक हालत में देखना पत्नी को पड़ा महंगा, मिली एेसी भयानक सजा

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 01:40 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्त‍िजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पत्नी ने विरोध करना शुरु कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर गुस्साए पति ने उसको कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की अवाज सुनकर पड़ोसियों ने महिला को कमरे से बाहर निकाला।
                 
जानकारी के अनुसार मामला मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की गरिमा गार्डन कालोनी में रहने वाली अनमोल (बदला नाम) ने अपने पति जितेंद्र के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि 5 साल पहले जितेंद्र से उसने लव मैरिज की थी। शादी के बाद उनके 2 बच्चे हुए, लेकिन इसके बाद उसके पति का व्यवहार बदल गया। जब उसने इस बात के पीछे छुपे सच को जानने की कोशिश की तो  उसे पता चला कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की से चक्कर चल रहा है।
                 
पीड़िता ने बताया कि 18 सितंबर को वो बाजार गई थी। जब वापस लौटी तो देखा कि जितेंद्र एक लड़की के साथ आपत्त‍िजनक हालत में था। पत्नी को देखते ही जितेंद्र ने उसे भगाने की कोश‍िश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने उसे कमरे में बंद करके पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला।
                 
इसके बाद पीड़िता ने साहिबाबाद थाने पहुंच अपनी शिकायत देते हुए जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।