''वो कुछ कर नहीं पाता...'', पति से नाखुश पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार, शारीरिक संबंध ना बनाने पर शादी के 1 महीने बाद छोड़ा
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:51 PM (IST)
हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कैलाश नगर बस्ती से नवविवाहित दंपत्ति के बीच विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गए।
शादी के बाद बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, आगरा की रहने वाली युवती की शादी करीब एक महीने पहले कैलाश नगर निवासी युवक से हुई थी। शुरुआत के कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे। पत्नी ने पुलिस के सामने पति से असंतोष जताते हुए साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति से कई तरह की समस्याएं हैं और वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं निभाना चाहती।
यह भी पढ़ें : ‘अगली बार छाती पर गोली चलेगी...', किसने ली Rohit Shetty फायरिंग की जिम्मेदारी? पूरे Bollywood को दी चेतावनी, कहा- बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा
पति ने जताया दुख
वहीं, पति अभिषेक सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी दोनों की सहमति से हुई थी। वह बेकरी का काम करते हैं और पत्नी को पूरी तरह अपनाना चाहते हैं, लेकिन पत्नी लगातार झगड़ा कर रही है और अब साथ रहने से मना कर रही है। उन्होंने बताया कि शादी में करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक खर्च हुए थे और अब रिश्ता टूटने की स्थिति से वह काफी दुखी हैं।
यह भी पढ़ें : इंडस्ट्री में छाया मातम! मशहूर एक्ट्रेस और कॉमेडी क्वीन का निधन, पर्फेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती थीं अभिनेत्री....
पुलिस ने की समझाने की कोशिश
मामले में पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नी अपने फैसले पर अडिग रही और पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है और दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।

