जब पति से परेशान होकर पत्नी पहुंची थाने, बोली- साहब...अब बर्दाश्त नहीं होता

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 07:40 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे सुनकर यूपी पुलिस भी शर्म से झुक गई। महिला ने बताया कि साहब पति मेरे साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है, उसने बताया कि कई बार  समझाने के बाद भी पति मेरे साथ हैवानियत करता है। जिससे परेशान हो कर महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके है। यहां पर लगभग तीन वर्ष पूर्व एक महिला का विवाह हुआ था। किंतु शादी के बाद से ही पति पत्नी के संबंध मधुर नहीं थे। पत्नी का आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। जिससे परेशान हो कर महिला ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

Content Writer

Ramkesh