पत्नी की क्रूरता! मां के साथ मिलकर पति से की ऐसी हरकत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 11:37 AM (IST)

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी को मायके से घर वापस लेने पहुंचे दामाद के साथ उसकी सास और पत्नी ने जमकर मारपीट की। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद पीड़ित पति ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बरपुरा थाना इरादत नगर का है। जहां के निवासी बहादुर सिंह फतेहाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी चांदनी निवासी सहारंगपुर थाना फतेहाबाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी मायके ज्यादा जाती है और ज्यातर वहीं रहती है। वहीं, बीते गुरुवार को जब वह पत्नी चांदनी को लेने के लिए ससुराल गया तो उसकी सास और अन्य सदस्यों ने चांदनी को साथ भेजने से मना कर दिया। फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर उससे मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें...
- 'वो यहां क्या कर रही है, उसे पाकिस्तान वापस चले जाना चाहिए', महिला सीमा हैदर पर भड़के मंत्री डॉ. संजय निषाद
22 जुलाई को यूपी के सभी जिलों में शुरू होगा 'वृक्षारोपण अभियान', लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे, मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी


'पत्नी के अन्य लोगों के साथ हैं संबंध'
पीड़ित पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों के साथ संबंध हैं। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहती है। पीड़ित ने बताया ति सास द्वारा ढाई लाख रुपए लेकर तलाक देने की बात की कह रही है। बता दें कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Content Editor

Harman Kaur