अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी बोला- गलत चरित्र के चलते हो रही थी बेइज्जती

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 06:36 PM (IST)

बरेलीः जिले के फरीदपुर में अवैध संबंधों के शक में एक मजदूर ने गड़ासे से पत्नी गुड्डी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बदायूं थाना दातागंज के समरेर निवासी मोहम्मद रफीक करीब 10-12 वर्ष पहले कस्बे के मोहल्ला भूरे खां गौटिया में आकर परिवार के साथ रहने लगा। यहां वह मजबूरी करता था। उसे पत्नी गुड्डी पर शक था कि उसके दूसरे मर्दों से संबंध हैं। कई बार वह उसके साथ देख चुका था। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा होता था, लेकिन बच्चों के कारण वह खामोश हो जाता था। उसने कई बार पत्नी को समझाया भी। मंगलवार रात लगभग 11 बजे जब पत्नी सो रही थी, तभी रफीक ने ताबड़तोड़ वार कर गला काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो रफीक की पत्नी का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर दयाशंकर, सीओ गौरव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रफीक ने नहीं की भागने की कोशिश
हत्या के बाद रफीक ने भागने की कोशिश नहीं की। वहीं पुलिस रफीक को नगर के अंडर पास बीसलपुर रोड से गिरफ्तार करना दिखा रही है। पुलिस ने आरोपी से आला कत्ल बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर रफीक ने बेबाकी से अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के गलत चरित्र के चलते उसकी बेइज्जती हो रही थी, जिससे वह परेशान था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

 

Content Writer

Ajay kumar