भाई की शादी में जाने की जिद्द पत्नी को पड़ी महंगी, नाराज पति ने मार दी गोली

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 01:59 PM (IST)

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति ने ही उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि विवाद महिला के भाई की शादी को लेकर था। पति नहीं चाहता था कि पत्नी अपने भाई की शादी में जाए। पत्नी के ज्यादा जिद करने पर उसने पत्नी को गोली मार दी।

भाई की शादी में जाने की जिद्द पर अड़ी थी पत्नी
दरअसल झांसी के शिवाजी नगर में रहने वाले रवि राय की शादी झांसी की ही गुमनावारा नेहा राय के साथ हुई थी। एक साल पहले फरवरी, 2016 को दोनों की अरेंज मेरिज हुई थी। कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। 30 अप्रैल को नेहा के भाई की शादी है।

पति ने गुस्से में चला दी गोली
जानकारी के अनुसार नेहा का पति उसे शादी में भेजने के लिए राजी नहीं था। नेहा के भाई रिंकू ने बताया कि वह शादी का कार्ड देने गया, लेकिन रवि ने बहन को भेजने से इंकार कर दिया। यह सुन वह वापस लौट आया। इसके बाद नेहा व पति रवि के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के बीच नेहा को रवि ने गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने  लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप
 भाई के अनुसार उसकी बहन नेहा को शादी के बाद प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे शादी में आने दे रहें थे।

2 लोग हो चुके है अरेस्ट
वहीं घटना के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने पति व एक अन्य को अरेस्ट किया है। नवाबाद इंस्पेक्टर देवेन्द्र दुबे ने बताया कि 2 लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामला दहेज हत्या का है। दोनों से पूछताछ कर जांच की जा रहीं है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।