पति का हाथ बांधकर पत्नी ने जिंदा जलाया, आग की चपेट में आने से खुद भी झुलसी

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 06:39 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इतना नहीं पत्नी ने अपने बच्चों को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला शाहपुर थाने के पादरी बाजार इलाके के मानस बिहार कालेानी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामकलेश पासवान पुत्र राजकुमार पासवान उम्र 40 वर्ष निवासी भगतपुरवा अपने मानस विहार स्थित मकान पर अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था।

पति-पत्नी में हुआ विवाद
साथ ही बताया कि राम क्लेश मजदूरी करता था व पत्नी मीरा सिलाई सीखती थी। मजदूर राम कलेश अपनी पत्नी को सिलाई सीखने के लिए मना करता था। जिसके चलते पति व पत्नी के बीच आए दिन मारपीट हुआ करती थी। सोमवार सुबह को भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच पत्नी ने पति के हाथ साड़ी से बांधकर उसके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

बच्चों ने बामुश्किल जान बचाई 
इस बीच महिला ने बच्चों को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बेटे रजनीश (10) व राजकुमार (13) ने भागकर अपनी जान बचाई। तभी आग में जलते हुए पति के हाथ खुल गए। हाथ खुलते ही पति ने पत्नी को पकड़ लिया। आग लपटों की चपेट में आई पत्नी भी झुलस गई।

मजदूर की हालत नाजुक 
आनन-फानन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने झुलसे मजदूर व उसकी पत्नी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मजदूर की हालत नाजुक बताई है।