संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर को पीएम मोदी और गृह मंत्री का पुतला करेगा दहन

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 06:34 PM (IST)

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में किसान आन्दोलन के दौरान हुई हिंसा में मौत मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। संयुक्त कि मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा शहीद किसान और पत्रकार की मौत पर 12 तारीख को अंतिम अरदास का कार्यक्रम होगा। तिकोनिया में देशभर के किसान उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे। उसी दिन शहीद किसान दिवस के रूप में मनाते हुए शहीद कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश के हर जिले में बने ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रम का समापन किया जएगा। बावजा ने बताया  (15 अक्टूबर ) को दशहरे के दिन संयुक्त किसान मोर्चा नये कृषि कानून के विरोध में पीएम मोदी, गृहमंत्री और स्थानीय भाजपा नेताओं का पुतला दहन करेगा। 

जगतार सिंह बावजा  ने कहा 18 अक्टूबर को पूरे देश में 10 बजे से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन कार्यक्रम होगा। 26  अक्टूबर को लखीमपुर कांड के विरोध में लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के किसान इकट्ठा होकर आगे की रणनीति  पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा यह जानकारी सभी किसान संगठनों को दे दी गई है।  गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि इन किसानों को वाहन से टक्कर मारी गयी थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static