BJP को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा से समझौता करेगी प्रसपा: शिवपाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 06:58 PM (IST)

महोबा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने के लिए समान विचारधारा वाले सभी सेक्युलर दलों को एक साथ आना होगा। वह इसके लिए समाजवादी पार्टी समेत किसी भी दल से समझौता करने को तैयार है।

बता दें कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर निकले शिवपाल यादव ने बुधवार को महोबा में कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे विफल सरकार है। सुशासन का इनका दावा हवा हवाई है। महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी ने जनता को त्रस्त करके रख दिया है। रोजी रोजगार खत्म होने से गरीब मजदूरों का निवाला छिन गया है तो काले कानून लाकर किसानों को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। व्यापारी असुरक्षा के माहौल में जी रहे है। बहन बेटियों का सड़कों पर सुरक्षित निकल पाना मुश्किल हो गया है। भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे उसकी उपलब्धि कहा जाए। वह पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यो को अपना बताकर उनका लोकार्पण करके झूठी वाहवाही बटोरने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में बहुरूपिये नेताओं की भरमार है लेकिन जुमलेबाजी से लोगो को भ्रमित करने में अब वह कामयाब नहीं हो सकेंगे। इनके झूठ और धोखेबाजी को जनता समझ गई है। लोग असलियत को जान गए है। यही वजह है कि सूबे के परेशान आम जनमानस ने अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का पूरा मन बना लिया है। गैर भाजपाई दलों को भी अब जन भावनाओ को समझ अपनी नीति तय करनी चाहिए।

यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी दो वर्षों से विपक्षी एकता के प्रयासों में जुटी है। यूपी को भाजपा मुक्त करने के लिए वह समाजवादी पार्टी  ही नही बल्कि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से भी समझौता करेंगे। शिवपाल ने कहा कि मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि से शुरू होकर राम जन्म भूमि अयोध्या में सम्पन्न होने वाली प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। जिसमे समान विचारधारा के लोगो को एकजुट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के टिकट पर महोबा विधान सभा सीट से छत्रपाल यादव को चुनाव लड़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके पहले यहां प्रसपा की जिला इकाई द्वारा शिवपाल यादव का रोड शो कराया गया। जिसमें वह गाजे बाजे के साथ बग्घी पर सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर घूमे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static