यूपी निकाय चुनाव में मुस्लिमों को लड़ाने को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 07:23 PM (IST)

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भाजपा के पूर्व सांसद व समाजसेवी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन करके 151 जोड़ों को शादी के बंधन में बंधवाया। गरीब परिवार के 151 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आशीर्वाद दिया और देश में विकास के लिए योगदान देने की कामना की।

इस दौरान मीडिया से बोलते हुए कहा कि 151 जोड़ों को शुभकामनाएं। यूपी सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करके इसे नियंत्रित करने का कार्य कर रही है। जहां तक ये सभी के लिए चेलेंज है। सबको इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अपनी जवाबदेही चाहे राज्य सरकार हों, चाहें हम लोग हों, सबको जिम्मेदारी निभाते हुए इस प्रयास को आगे बढ़ाना है।
 

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि ये लोग बीजेपी को चुनाव में हराने के लिए  नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले 4 साल से उत्तर प्रदेश की महान जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। वो आशीर्वाद का क्रम लगातार बना रहेगा। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक व  समाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। हम जनता से जुड़े हुए काम करते हैं।

चौधरी ने सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी का कोई नेता इस तरह का कार्य कर रहा है। समाज के बीच में इतना बड़ा आयोजन किया गया है। हम एक्टिव हैं, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता ओर संपर्क से चुनाव लड़ेंगे और समाज के सब वर्गों को चुनावी राजनीति दृष्टि से जिस तरह से सफलता मिलेगी उस तरह से आगे बढ़ाएंगे, मुस्लिमों को भी लड़ाएंगे।

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar