UP में फिर बढ़ी Winter Vacation! अब इस तारीक से खुलेंगे स्कूल... इतने दिनों के लिए बच्चों की हुई मौज
punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 07:20 PM (IST)
प्रयागराज : यूपी में भीषण ठंड के कारण पिछले महीने स्कूलों को बंद रखा गया था, जो अब धीरे-धीरे खुल रहे हैं। हालांकि प्रयागराज के बच्चों की एक बार फिर बल्ले-बल्ले हो गई है। मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पवित्र स्नान पर्व के चलते प्रयागराज के स्कूलों में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पहली से 8वीं कक्षा तक छुट्टियां बढ़ा दी गईं। यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह ने इसे आधिकारिक रूप से जारी किया है। आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि इस अवधि में किसी भी स्कूल को खोलने की अनुमति नहीं है और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि माघ मेला में मकर संक्रांति (16 जनवरी) और मौनी अमावस्या (18 जनवरी) के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान करने आएंगे। इसके कारण यातायात पर प्रतिबंध रहेगा और आवागमन में परेशानी होगी। यही वजह है कि स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
विशेष रूप से मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है और मौनी अमावस्या पर यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : UP में नमाज पढ़ने पर 12 लोग गिरफ्तार! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पूरा मामला हैरान कर देगा
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिशारतगंज थानाक्षेत्र के मोहम्मद गंज गांव में खाली पड़े एक मकान में ‘‘बिना प्रशासनिक अनुमति'' के नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार खाली मकान में कथित तौर पर सामूहिक नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था ..... पढ़ें पूरी खबर ....

