133 करोड़ की लागत से संवर रहा अयोध्या, दीवाली से पहले दिखेगी छटाः रीता बहुगुणा जोशी

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 04:30 PM (IST)

फैजाबाद/अयोध्या(अभिषेक सांवत):  योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ गई है और सरकार इस पर ध्यान भी दे रही है। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इसी कड़ी में फैज़ाबाद पहुंच कर अयोध्या में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया।

बहुगुणा जोशी ने प्रैस वार्ता में बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि अयोध्या में सौंदर्यीकरण के काम को दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या की सूरत संवारने के लिए 133 करोड़ दिए हैं। जिससे यहां के घाटों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही 800 मीटर में गुप्तारघाट का नवीनीकरण किया जा रहा है। 
राम मंदिर मुद्दे के सवाल पर बोलते हुए बहुगुणा ने कहा कि न्यायालय में मंदिर मस्जिद की सुनवाई चल रही है ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए। इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी, सांसद लल्लू सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। 
 


 

Ruby