केंद्रीय मंत्री बोलीं, कांग्रेस साथ दे तो 2 मिनट में बन जाएगा मंदिर

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 10:22 AM (IST)

अयोध्या\नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं तो राहुल गांधी को बहुत मानती हूं। वह देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं जिसने लंबे समय तक शासन किया है। वह खुद ऐसा काम करते हैं कि लोग उन पर हंसते हैं। वह स्वयं ऐसा करते हैं। वह कुम्भाराम को कुंभकर्ण बोलते हैं तो हम क्या उनकी आरती उतारेंगे।

उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी ने अपना गौत्र बताया। यह ठीक बात है। अब उन्हें दत्तात्रेय भगवान का नाम लेकर राम मंदिर बनवाने में भाजपा का साथ देना चाहिए। वह अगर बोल दें कि वह भाजपा का साथ देंगे तो दो मिनट में मंदिर बन जाएगा।

Anil Kapoor