पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला डॉक्टर का किडनैप करने वाला भोला- गलत किया, मुझे माफ कर दो

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 07:06 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता अपहरण कांड में शामिल लगभग नौ अपहरणकर्ताओं में से एक भोला ठाकुर ने गुरुवार को पुलिस के सामने न केवल समर्पण किया बल्कि उसने खुद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर स्वीकारा की मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डॉक्टर साहब का अपहरण किया था। इसके साथ ही उसमें पुलिस का खौफ साफ तौर पर देखा गया। उसने कहा कि मैं डर से खुद को कानून के हवाले कर रहा हूं। मैं अपनी गलती मान रहा हूं। कभी दोबारा ऐसा काम नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दिया जाए।

बता दें कि ताजनगरी में डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण की बड़ी वारदात हुईं। ऐसे में पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश पर दबिश दे रही है। एनकाउंटर ने बदमाशों के होश उड़ा दिए हैं। वे यह मान रहे हैं कि पुलिस अब पैर में गोली नहीं मारेगी। पुलिस का निशाना सीधे सीने पर लग रहा है। खौफ का असर गुरुवार को एक बार फिर देखने को मिला। इससे पहले लूट में शामिल प्रभात शर्मा ने कमला नगर थाने में इसी अंदाज में समर्पण किया था।

आगे बता दें कि निबोहरा के गांव शाहपुरा निवासी भेाला ठाकुर ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया। वादा किया कि भविष्य में कभी अपराध नहीं करेगा। उसने यह भी बताया कि रुपयों के लालच में इस काम में फंस गया था।

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi