गोरखपुर: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- दृढ़ इच्छा शक्ति से सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 03:13 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने से लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी साफ नीयत से काम कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास मॉडल पर हर गरीब तक सभी योजनाओं को बिना भेदभाव के दे रही है। सीएम योगी ने कहा भगवान राम को लेकर हमारी नीयत साफ है। जिसका नतीजा आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सीएम ने कहा अपने लिए जीना कोई जीना नहीं होता है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति में सेवा भाव होना चाहिए जिससे हर कोई आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने असंभव को संभव कर दिखाया है।

बता दें कि कार्यक्रम की इस दौरान अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल इकाई के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, 62 विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, और 12 जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल रहे।  यूपी विधानसभा चुनाव की कार्य योजना बनाने के लिए बैठक कर  सभी पदाधिकारियों को चुनावी दृष्टि से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

Content Writer

Ramkesh