मात्र 8 दिन के अंदर ही गिर कर टूट गया भगवान परशुराम का फरसा, अखिलेश ने किया था अनावरण

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 02:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों के वोट को साधने के लिए भगवान परशुराम का फरसा  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास लगाया था, जो मात्र 8 दिन के अंदर ही गिर कर टूट गया। बता दें कि 2 जनवरी को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा अर्चना कर इसका अनावरण किया था।

गौरतलब है कि 8 जनवरी अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ  के गोसाईगंज क्षेत्र में लगाई गई भगवान परशुराम मूर्ति और 68 फीट उंचे फरसे का अखिलेश ने अनावरण किया था।

इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने परशुराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल फुकां।

भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण करने के बाद अखिलेश ने ब्राह्मण समाज से कहा है कि सूबे में सपा की सरकार आने पर भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी फिर बहाल की जाएगी, जिसे बीजेपी ने सरकार में आते ही खत्म कर दिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम को पूजता है

Content Writer

Tamanna Bhardwaj