गांधी के बिना पार्टी का नहीं रहेगा अस्तित्व, प्रियंका को बनाया जाए कांग्रेस का अध्यक्षः अनिल शास्त्री

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 05:34 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री के सुपुत्र अनिल कुमार शास्त्री ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व उस समय खत्म हो जाएगा जब गैर गांधी नेता पार्टी की बागडोर संभालेगा। अनिल ने एक ट्वीट में कहा कि मौजूदा स्थिति में किसी गैर गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रश्न ही नहीं उठता। प्रियंका गांधी को पार्टी का नया प्रधान बनाया जाना चाहिए।

प्रियंका की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि UP की राजनीति में उनकी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष चुना जाना चाहिए।  प्रियंका गांधी ने कई नामचीन नेताओं से मुलाकात की। वह नेताओं से ऐसे मिल रही है जैसे इंदिरा गांधी मिलती थी। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से मांग उठ रही है कि उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष चुनना चाहिए।  

Ajay kumar