महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 05:04 PM (IST)

महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा के अजनर क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सैंटवारा गांव में रामगोपाल की पत्नी सीमा का शव मकान के एक कमरे में फांसी पर झूलता हुआ मिला। ससुरालीजनों के अनुसार सीमा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता जगत सिंह ने ससुरालवालों पर उसकी पुत्री सीमा को पीट-पीटकर मार डालने के बाद फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। जगत सिंह का आरोप है कि वर्ष 2004 में विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए ससुरालवाले प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे।

मृतका के पिता का कहना है कि इसी वजह से उसे 8 साल पहले उसने सीमा को मायके बुला लिया गया था, लेकिन उसका पति राम गोपाल उत्पीडऩ नहीं करने की शर्त पर कुछ दिन पहले उसे ले गया था। पुलिस ने जगत सिंह की तहरीर पर मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।