नाले में मिली महिला की लाश, कुछ इस तरह से निकाली गई बाहर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 01:26 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के पटेल नगर में स्कूल के सामने नाले में एक महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। शव की हालत को देख एेसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लाश एक हफ्ते पुरानी है। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।

सफाई कर्मियों ने नाले से निकाला शव
जानकारी के अनुसार नाले में महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को बुलाया और शव निकालने को कहा। इसके बाद सफाई कर्मी नाले में उतरे और महिला के शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव के पहचान की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र लगभग 35-40 वर्ष है। शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दे दी गई है। थाना देहली गेट पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त होने पर ही उसकी मौत की गुत्थी सुलझेगी। महिला का शव बुरी तरह से गल चुका है इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें