पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया था वारंट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 05:20 PM (IST)

लखनऊ: सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गोमती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल, कोर्ट के समन के बावजूद भी महिला गवाही के लिए पेश नहीं हो रही थी। जिससे कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए महिला के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। गोमतीनगर पुलिस अब महिला को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि चित्रकूट की पीड़ित महिला ने 18 फरवरी, 2017 को लखनऊ के गौतम पल्ली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया था।  इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने गायत्री प्रजापति समेत आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
 

Content Writer

Ramkesh