BJP कार्यालय के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए क्या रही वजह

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 02:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला आत्मदाह करने का प्रयास करने लगी।  सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाय। आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका लड़का निर्दोष है फिर भी गोसाईगंज पुलिस उसके लड़के को जेल भेज दिया है।  पीड़ित महिला ने कहा मुझे न्याय नहीं  मिल रहा था जिससे दुखी हो कर यह कदम उठाना पड़ा। 

बता दें कि गोसाईंगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जिसमें पंकज यादव और मोहित शामिल थे। वहीं महिला का आरोप है कि उसके लड़के  को फर्जी तरीके से उसे फंसाया गया है। पीड़ित की मानें तो उसने उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की उसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिला जिससे आहत हो कर उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया। 

Content Writer

Ramkesh