मैनपुरी में महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 12:37 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसी पर हत्या का शक जता रही है।

जानकारी मुताबिक घटना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा की है। यहां महिला ममता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला है। महिला के शव के पास से चारपाई की पाटी और महिला का मोबाइल बरामद हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार महिला का उसके पति के साथ बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। महिला के एक पुत्र की मौत वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी, वहीं दूसरे पुत्र ने 4 महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू कर दी है।

Content Writer

Anil Kapoor