UP: दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 10:15 AM (IST)

 

गोरखपुर: देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में शनिवार को दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर व्यक्ति ने एक महिला को आग लगा दी। बताया जाता है कि भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 33 वर्षीय विधवा शौच के लिए अपने घर के पास खेत में गई थी तभी दिलीप उर्फ टार्जन (24) ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर दिलीप ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी। गम्भीर रूप से झुलसी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लगभग 85 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Anil Kapoor