महिला कांस्टेबल ने अपने अधिकारी पर लगाया शोषण का आरोप, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 05:39 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में एक नया मामला सामने आया UP की राजधानी लखनऊ से जहां एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही अधिकारी पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है।

महिला कांस्टेबल वीडियो में रो-रो कर बोल रही है कि उन महिलाओं को कैसे भरोसा दिलाऊंगी और कैसे उनको न्याय मिलेगा जब मेरे अधिकारी खुद मेरा शोषण कर रहे हैं। महिला कांस्टेबल ने अधिकारी के PRO पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह मिले हुए हैं। कप्तान साहब से वह मिलने नहीं दे रहे हैं। वह अधिकारी का पक्ष ले रहे हैं। 

Ajay kumar