चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, जलकर हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 01:22 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना बनाते समय एक महिला को दिल का दौरा पड़ गया, जिस कारण वह चूल्हे पर गिर गई। चूल्हे पर गिरते ही महिला आग की चपेट आ गई। बुरी तरह से झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला जिले के थाना दोघट क्षेत्र के निरपुडा गांव की है। यहां एक आसमा नाम की महिला घर में खाना बना रही थी। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला घर के कामों में जुट गई। इस बीच वह चूल्हे पर खाना बनाने लग गई। तभी आसमा को दिल का दौरा पड़ गया और वह चूल्हे पर गिर गई। इस दौरान आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घर से धुंआ निकलते हुए देखा तो आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला धू-धू कर जल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं महिला के परिवार में मातम का माहौल है।



 

 




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static