बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रोडवेज कर्मियों ने रखा शिशु का नाम महोबा डिपो

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 02:33 PM (IST)

महोबाः कहते हैं कि मां बनना दुनिया के सबसे खुबसूरत पलों में से एक होता है। मगर ममत्व को अलग कर दें तो प्रसव दर्द में 206 हड्डियों के टूटने का दर्द होता है। मां की शक्ति ही होती है कि वो हंसते हुए दर्द सह जाती है। उत्तर प्रदेश के रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। वहीं बस में जन्मे बच्चे का नाम भी रोडवेज कर्मियों ने महोबा डिपो रख दिया।

बता दें कि मामला राठ की एक खानाबदोश महिला का है। जहां सोमवार को रोडवेज बस में प्रसव पीड़ी से तड़प रही महिला को देख कर एक बुजुर्ग महिला द्रवित हो गई। वह जब असहनीय पीड़ा से कराहने लगी तो परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस नहीं आई बुजुर्ग महिला ने  भरी आंखों से ऊपर वाले को याद किया और महिला का बस में ही प्रसव करा दिया। ऊपर वाले की कृपा से प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं।

परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने भी तुरंत मामले की सूचना अपने अधिकारियों को दी और बिना देर किए बस को सीधे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंच गए। यहां कुछ देर तक स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जच्चा बच्चा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनो को खतरे से बाहर बताया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static