OMG! महिला ने दिया एलियन जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, 20 मिनट बाद हुई नवजात की मौत

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 12:18 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसकी शक्ल एलियन जैसी है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने अपने 5वें बच्चे को जन्म को दिया है जिसकी आंखें बड़ी-बड़ी हैं और बिना माथे वाला चेहरा बहुत ही डरावना लग रहा था। हालांकि बच्चे ने जन्म लेने के 20 मिनट बाद ही दम तोड़ दिया। फिलहाल बच्चे को जन्म देने वाली महिला बिल्कुल स्वस्थ बताई जा रही है।

जन्म के 20 मिनट बाद ही हो गई नवजात की मौत
जानकारी मुताबिक मामला डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक ट्रक चालक का परिवार रहता है। उसकी पत्नी गर्भवती थी। मंगलवार को ड्राइवर की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे हाइवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर रात के समय महिला ने ऑपरेशन के दौरान एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि 2 डॉक्टरों के पैनल ने यह ऑपरेशन किया था। बच्चे की बड़ी-बड़ी आंखें, मोटे-मोटे कान और बिना मस्तिष्क का सिर था। बच्चे का चेहरा एलियन की तरह दिख रहा था। पहली नजर में बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरा रह गए।

पहली नजर में बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान
आपको बता दें कि अमरोहा के एक निजी अस्पताल में महिला ने एलियन की शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देखने के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि बच्चों से अलग दिखने वाला ये बच्चा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, बच्चा ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सका।  जन्म लेने के 20 मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Content Editor

Anil Kapoor