पति की बीमारी से परेशान होकर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:21 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अपने पति की बीमारी से परेशान पत्नी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना छेत्र जहानगंज इलाके का है। यहां की रहने वाली 35 वर्षीय लता शाक्य का पति यशवीर बीते 25 फरवरी से मानसिक रोग संस्थान आगरा में अस्पताल में दिमागी बीमारी पागलपन के चक्कर में भर्ती है। महिला ने पति के इलाज के लिए अपने सभी गहने बेच दिए। जिसके चलते महिला ने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था। इसके बावजूद भी महिला का पति ठीक ना हुआ। इसी बात से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं जब महिला ने खुद को आग लगाई तो उसके जेठ की बेटी ने उसे देख लिया। बच्ची ने आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को कमरे का दरवाजा तोड़ कर बाहन निकाला और उसे अस्पताल भर्ती कराया। यहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तभी महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई, लेकिन मायकेवालों ने कोई भी कानून कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

Punjab Kesari