महिला को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटता रहा हैवान पति, तमाशा देखती रही भीड़

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 02:22 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पंचायत ने एक ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि एक महिला किसी युवक के साथ भाग गई थी। जिसपर पंचायत ने उसे पेड़ से बांधकर उसे बेल्टों व डंडों से पीटने का फरमान सुनाया। 

महिला के पति ने उसकी सरेआम बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में महिला के पति, पूर्व प्रधान और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है। यहां पिटती महिला चीखती चिल्लाती रही, लेकिन सब मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे किसी ने महिला को बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। दरअसल, महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया। महिला को बेल्ट से तब तक पीटा गया जब तक कि वह अधमरी ना हो गई।

वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन बेरहम पति उसे भरी सभा में पीटता रहा। वहीं इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना ली। बताया जा रहा है कि महिला को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेड़ से बांधकर पीटा गया। वहीं पुलिस ने सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

 

Punjab Kesari