बेबस नहीं है नारी! जबरदस्ती किया KISS तो काट डाला होंठ, पुलिस ने पैकेट में किया सील

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 01:55 PM (IST)

मेरठ: कहते हैं कि नारी से ज्यादा कोमल हृदय किसी का नहीं है, वहीं जब बात उसकी इज्जत पर आ जाए तो उसका रौद्र रूप भी देखने को मिलता है। ताजा उदाहरण मेरठ में देखने को मिली है। जहां बुरी नीयत से एक युवक ने महिला को जबरदस्ती उसके होंठ पर किस कर दिया। ऐसे में महिला ने इज्जत पर हुए वार का मुंह तोड़ जवाब दिया। महिला ने युवक का नीचे का होंठ काटकर अलग कर दिया।

जानिए क्या है मामला? 
मामला दौराला थाना क्षेत्र का है। यहां खेत पर काम कर रही महिला से पहले तो युवक ने छेड़छाड़ की, फिर बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्ती उसके होंठ पर चुंबन किया। इस पर महिला ने उसका नीचे का होंठ काटकर अलग कर दिया। सूचना पर महिला के स्वजन पहुंच गए और आरोपित की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

जबरदस्ती की किस तो महिला ने काटा होंठ
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे एक गांव निवासी महिला लावड़-दौराला मार्ग स्थित खेत में काम कर रही थी। तभी इंचौली थाना क्षेत्र के अंदावली गांव निवासी मोहित वहां से पैदल जा रहा था। खेत में महिला को अकेला देखकर युवक उसके पास पहुंचा। महिला से कुछ देर बातचीत करने के बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसने महिला को पकड़ लिया और होंठ पर चुंबन करने लगा। गुस्साई महिला ने मोहित का होंठ दांतों से काटकर अलग कर दिया। महिला ने फोन कर स्वजन को बुला लिया। युवक ने गलती स्वीकार की और कान पकड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने मौके से कटा होंठ भी बरामद कर लिया। घायल युवक का अस्पताल में चल रह है। चिकित्सकों ने सर्जरी कर होंठ के कटे टुकड़े को जोड़ दिया है।

क्या कहती है पुलिस?
इस पर थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसने पूछताछ में अपना नाम लावड़ के मोहल्ला सैनीयान निवासी मोहित सैनी बताया है। वह गांव किस मकसद से पहुंचा था। यह सब पता किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पीड़िता को पहले से जानता था?

Content Writer

Tamanna Bhardwaj