बहाने से घर में घुसी शातिर महिला, बच्चे को लेकर हुई रफूचक्कर

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 06:59 PM (IST)

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मां को झांसा देकर महिला उसका बच्चा उठा ले गई। जिसके बाद परेशान परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बच्चा चोर महिला को तलाश कर रही है। अभी बच्चे और महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध गांव से है। यहां एक महिला अपने बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर गई। यहां उसकी एक अनजान महिला से बातचीत हुई। इस दौरान बातों ही बातों में मां शातिर महिला के जाल में फंस गई। महिला मां और बच्चे के साथ उनके घर तक चली आई। बस फिर क्या बच्चे की मां और दादी को बहला फुसला कर वह बच्चे को साथ ले गई। इसके बाद वह घर नहीं आई।

काफी समय बीत जाने पर जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बच्चे और महिला की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी की भी मदद ले रही है। 
 

Tamanna Bhardwaj