पति से अलग रह रही महिला की खून से लथपथ मिली लाश, घटना के बाद से बच्चे गायब

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 09:57 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक मकान के बैडरूम में शुक्रवार को महिला मंजू (35) की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फोरैंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर ओमीक्रोन-2 के मकान नंबर बी-26 में मंजू यादव किराए पर रह रही थी। मंजू के साथ उसकी बेटी प्रियंका (18) और एक बेटा कृष्ण यादव (20) भी रहता था। घटना के बाद से दोनों बच्चे गायब हैं। पुलिस ने जब उनके मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की तो दोनों के नम्बर बंद मिले। पुलिस उनके पिता से पूछताछ कर उनके छुपने की संभावित जगहों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Anil Kapoor