अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार है महिला मुंडी पासी, पुलिस के हाथ लगी तस्वीर

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 03:54 PM (IST)

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को अब अतीक पत्नी शाइस्ता परवीन क तलाश है। कई दिन बीत जाने के बाद भी शाइस्ता परवीन पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं इस बीच शाइस्ता परवीन की मददगार महिला डॉन मुंडी पासी की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। अब तक पुलिस के पास मुंडी पासी की तस्वीर नहीं थी। मुंडी पासी धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है।

बताया जाता है कि मुंडी पासी का नाम उमेश पाल की हत्या में भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उमेश पाल के हत्या कि साजिश में यह भी शामिल थी। हत्याकांड के बारे में इसको पहले से जानकारी थी। घटना के बाद से ही यह फरर चल रही थी। मुंडी पासी शाइस्ता परवीन के साथ हमेशा देखी जाती थी। यह काफी समय से फरार चल रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला मुंडी पासी एक अपराधिक किस्म की महिला है और उस पर कई मुक़दमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर रिहा है। बताया जा रहा है कि नौकरी से बर्खास्त होने के बाद भी अतीक का पूर्व गनर एहतशाम शाहिस्ता के साथ भी साए की तरह मौजूद रहता था। फिलहाल पुलिस महिला मुंडी पासी और गनर एहतशाम की तलाश कर रही है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj