महिला को पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा मंहगा, अचानक चली गोली और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 05:23 PM (IST)

आगरा: ताजनगरी आगरा में एक महिला को हाथ में पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाना भारी पड़ गया। तस्वीर लेते समय पिस्टल का ट्रिगर दब गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामला सदर पुलिस थाने के दुर्गानगर इलाके का है। यहां 23 वर्षीय महिला ससुर की पिस्टल के साथ फोटो खिंचवा रही थी। इस दौरान पिस्टल का ट्रिगर दब गया और वह गोली लगने से घायल हो गई। महिला की ननद के मुताबिक, मुझे जानकारी नहीं थी कि पिस्टल लोडेड है। जैसे ही मैं फोटो लेने लगी, पिस्टल से गोली चल गई। उसके बाद मैंने भाभी को खून से लथपथ पाया। गोली चलने के बाद मैंने मदद के लिए आवाज लगाई और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि महिला को हार्ट के पास गोली लगी है, जिससे उनका बायां फेफड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बता दें कि, महिला के ससुर सुभाष तोमर सेना के जवान हैं, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।
 

Deepika Rajput