कोविड वार्ड में जबर पहुंची महिला: ऑक्सीजन मास्क निकाल कर करने लगी पूजा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 04:28 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के हैलट अस्पताल के कोविड वार्ड से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपने जान को खतरे में डालते हुए दो महिला मरीजों का ऑक्सीजन निकाल दिया और धार्मिक जयकारे लगाने लगी। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला उसके बाद पूजा पाठ करने लगी। और महिला को ठीक होने का दावा करने लगी।
PunjabKesari
अस्पताल प्रशासन बताया कि मरीज अपने परिजनों से मिलने की जिद करते इसके बावजूद भी उन्हें कोविड वार्ड नहीं जाने दिया जाता है। परंतु रात के समय स्टाफ कम होता है। इस दौरान मरीज दवा या खाने के बहाने चले जाते है। उन्होंने ने बताया कि रात के समय महिला मरीज से मिलने की जिद कर रही थी।रात के समय मौजूद स्टाप ने महिला को रोका उसके बावजूद भी महिला नहीं मानी और कोविड वार्ड में चली गई और दो मरीजों का ऑक्सीजन निकाल दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static