Kushinagar News: अर्धनग्न अवस्था में महिला का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 02:33 PM (IST)

कुशीनगर,( अनुराग तिवारी): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में पोखरे के तट शव मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले हैवानियत की गई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय के गांव में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पोखरे के तट पर मिला। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है मृतक महिला के शव के पास से शराब और सॉफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला 12 वर्ष से तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही कुरमौटा स्थित आपने मायके में रह रही थी। महिला 3 लड़के है एक की करीब 3 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि महिला की हत्या क्यों कि गई।
 

 

 

 

 

 

Content Writer

Ramkesh