दो नावों की टक्कर में महिला का कटा हाथ, काशी में गुजरात की बुजुर्ग महिला के साथ हादसा

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 04:52 PM (IST)

वाराणसी: कभी-कभी जिंदगी में ऐसे हादसे हो जाए हैं, जो उम्र भर के घाव दे जाते हैं। ऐसा ही कुछ वाराणसी में देखने को मिला है। जहां वाराणसी ममें दर्शन पूजन करने के लिए गुजरात से आई हुई एक महिला का हाथ रविवार को दो नावों के बीच में फंसकर कट गया। नाव में फंसकर हाथ कटने के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

बता दें कि गुजरात से काशी दर्शन करने के लिए एक समूह रविवार को वाराणसी पहुंचा था। वाराणसी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद दर्शनार्थियों का समूह नाव पर सवार होकर गंगा नदी से काशी के घाटों की छटा देखने के लिए निकला था। गंगा नदी में नाव से सैर करने के बाद दर्शनार्थियों का समूह दशाश्वमेध घाट पर वापस लौट रहा था। घाट के किनारे पहुंचने पर एक दूसरी नाव को लेकर नाविक वहां पहुंच गया। इस दौरान नाव में बैठी गुजरात की रहने वाली 55 वर्षीय हंसा बेन पत्‍नी कन्हैया पटेल का हाथ नाव के बाहर निकला हुआ था।

गंगा नदी के किनारे लगाते समय दूसरी नाव से टक्कर होने के बाद महिला का हाथ दोनों नावों के बीच में फंस गया। हाथ फटने के बाद महिला जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। जब तक दोनों नाव को दूर किया जाता तब तक महिला का हाथ दोनों नाव के बीच में रगड़ जाने के चलते कट गया। हाथ कट जाने के बाद नाव पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची महिला को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj