महिला ने दिखाई बहादुरी, कुंडल छीनने वाले आरोपी का काटा अंगूठा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 05:00 PM (IST)

सीतापुर: जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आमतौर पर रूढ़िवादी मानसिकता के लोग महिलाओं को बहुत कमजोर समझते है। लेकिन एक महिला ने साहस दिखाते हुए कुंडल छीनने वाले आरोपी का अंगूठा काट लिया और जमकर पिटाई कर दी। आरोपी किसी तरह जान बचा कर भाग निकला।

बता दें कि मामला तंबौर के बसंता पुर गांव का है। जहां पर महिला सुबह शौच करने के लिए बाहर गई थी। रास्ते में अज्ञात युवक उसके कान का कुंडल छीनने लगा। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी और उसका अंगूठा दांतों से काट लिया। जिससे युवक जान बचा कर किसी तरह फरार हो गया।


एसपी मधुबन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है कि महिला सुबह शौच के लिए जा रही थी तभी अज्ञात युवक ने महिला के कान से कुंडल छीनने का प्रयास कर रहा था। इस पर महिला ने युवक का अंगूठा काट लिया। महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस बहादुर महिला से उन महिलाओं को सीख लेनी चाहिए जो अपने आप को कमजोर समझती हैं।

Ajay kumar