10 मिनट तक लेबर पेन से तड़पती रही महिला, सिपाहियों ने नहीं दी अस्पताल में एंट्री

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 11:35 AM (IST)

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में जिला अस्पताल के गेट पर 10 मिनट तक एक महिला लेबर पेन से एंबुलेंस के अंदर तड़पड़ती रही है, लेकिन वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे अस्पताल के अंदर जाने नहीं दिया। वहीं महिला को अस्पताल में तब जाने दिया गया जब प्रभारी मंत्री निरीक्षण कर लौट गए।

जानकारी के मुताबिक मामला कुड़वार ब्लॉक की सीएचसी अस्पताल का है। जहां 108 एम्बुलेंस शिवा नाम की महिला को सीएचसी लाई थी। महिला का केस थोड़ा गंभीर था। ऐसे में उसे सीएचसी से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो उस दौरान प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह निरीक्षण पर थे। लिहाजा महिला को गेट पर सिपाहियों ने रोक दिया। जब प्रभारी मंत्री निरीक्षण करके लौट गए, तब उस महिला को जाने दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ डीएम हरेन्द्र वीर सिंह, एसपी अमित वर्मा, सीडीओ रामयज्ञ मिश्र, सीएमओ डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, विधायक सदर सीताराम वर्मा, विधायक कादीपुर राजेश गौतम सभी लोग मौजूद थे, लेकिन मानवता के नाम पर कोई आगे नहीं आया।